Mathura News: नगर आयुक्त ने संभाली कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों की कमान
मथुरा, अगस्त 21 -- Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने स्वयं कमान संभाल ली है। उन्होंने कहा है कि तैयारियों में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वे स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर एक-एक कार्य का अवलोकन करेंगे। गुरुवार को नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग, पथ प्रकाश विभाग एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं/वेंडरों के साथ बैठक कर जन्माष्टमी महापर्व के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों पर सौंदर्यीकरण, वॉल पेंटिंग, स्वागत द्वार, तिराहे-चौराहों की साज-सज्जा, पैचवर्क, नालियों की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी की गयी। नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.