Mathura News: नगर आयुक्त ने जानीं भूतेश्वर जोन के पार्षदों की समस्या
मथुरा, अगस्त 6 -- Mathura News: नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने गुरुवार को भूतेश्वर जोन के पार्षदों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्रों में व्याप्त जनसमस्याओं को जाना। नगर आयुक्त ने सफाई, नाले-नालियों की नियमित सफाई, सीवर व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क पैच मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की। नगर निगम के भूतेश्वर कार्यालय में बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं नागरिकों की आवश्यकताओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया। नगर आयुक्त ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों के अनुरूप वार्डों की मूलभूत समस्याओं का दीर्घकालीन एवं प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि स्थानीय नागर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.