मथुरा, अगस्त 14 -- Mathura News: हरियाली तीज के सम्बंध में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में वृंदावन के स्वामी विवेकानन्द ऑडीटोरियम चारधाम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग हुई संपन्न। बैठक में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, नगर निगम, विद्युत, विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य, नागरिक सुरक्षा, लोक निर्माण विभाग, खाद्य सुरक्षा आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी ड्यूटी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रातः 6 बजे अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज के पर्व पर मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन आदि स्थलों पर लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। हरियाली तीज के दृष्टिगत क्षेत्र को 4 सुपर जोन तथा 18 से...