Mathura News: द्वादश ज्योतिर्लिंग व 108 शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक
मथुरा, अगस्त 12 -- Mathura News: अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ एवं धर्म यात्रा महासंघ ब्रज मंडल इकाई द्वारा श्रावण मास की शिवरात्रि पर सप्त ऋषि नगर स्थित स्वर्गीय पंडित कन्हैया लाल स्मृति हाल ज्योतिष मंदिर में धार्मिक आयोजन किया गया। इसमें द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं 108 शिवलिंगों का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। वेद विद्वानों ने मंगलाचरण एवं वेद ध्वनि के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया। आयोजन में विश्व कल्याण, यमुना जल की शुद्धता और जनकल्याण की कामना के साथ संकल्प लिया गया। आयोजन में महासंघ के संरक्षक पं देवदत्त, सोमनाथ शास्त्री सोनू, ब्रज मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल उपाध्याय, महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागनाथ चतुर्वेदी, संरक्षक पंडित सोहनलाल शर्मा, धर्म यात्रा महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष अमित खंडेलवाल, दिनेश चतुर्वेदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.