मथुरा, अगस्त 10 -- Mathura News: थाना जैंत के अंतर्गत वृंदावन रोड पर अनियंत्रित कार चालक ने जनरल स्टोर की दुकान में टक्कर मारकर कार घुसा दी। इसके चलते दुकान के बाहर खड़ी बाइक के साथ ही डिब्बे, फ्रिज, स्टूल और खाने-पीने का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर घटना की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ​धौरेरा, प्रेम नगर निवासी बिजेंद्र सिंह गौतम ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि मथुरा-वृंदावन रोड पर उसकी जनरल स्टोर की दुकान है। 24 जुलाई रात करीब सवा दस बजे वह अपनी दुकान पर थे। तभी लवकुश निवासी लक्ष्मीनगर, जससिंहपुरा, गोविंदनगर ने कार को चलाते हुए उनकी दुकान में घुसा दी। कार की टक्कर से दुकान में रखा सामान समेत फ्रिज, डिब्बे, स्टूल और खाने पीने का सामान ट...