मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: परिक्रमा मार्ग स्थित जुगल घाट पर दुकान पर बैठे युवक कृष्णा पर आपसी रंजिश में हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के 36 घंटे बाद भी परिजन मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं। जुगल घाट निवासी जगदीश का पुत्र कृष्णा सोमवार देर शाम दुकान पर बैठा था। रात करीब साढ़े नौ बजे दो-तीन युवकों ने उस पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कृष्णा को सौ शैया अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इमरजेंसी में चिकित्सक मौजूद नहीं होने पर परिजनों ने उसे केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कृष्णा के नाना सुंदरियां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...