मथुरा, अगस्त 31 -- Mathura News: कस्बा चौमुहां में दिनदहाड़े दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोर पलक झपकते ही उड़ा ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। कस्बा चौमुहां निवासी दुकानदार निर्मल अपने घर से चौमुहां स्थित अपनी दुकान खोलने के लिए निकला था। उन्होंने अपनी बाइक स्प्लेंडर ब्लैक कलर को दुकान के ठीक सामने खड़ा किया और दुकान के कामों में व्यस्त हो गया। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे शातिर चोरों ने मौका पाकर महज कुछ ही सेकंड में बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर रफूचक्कर हो गए। जब कुछ देर बाद निर्मल बाहर आया तो बाइक को गायब देख उनके होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस की कार्रवाई घटना के तुरंत बाद पीड़ित दुकानदार ने 112 डायल कर आपातकालीन पुलिस सेवा को मामले की जानकारी...