मथुरा, अक्टूबर 17 -- Mathura News: वात्सल्य ग्राम स्थित वैशिष्ट्यम पुनर्वास केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण शनिवार को साध्वी ऋतंभरा के सानिध्य में ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने शिलापट का अनावरण कर किया। इस दौरान साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि वैशिष्ट्यम का शुभारंभ वात्सल्य ग्राम के पालने में आए दिव्यांग बालकों की देखभाल शिक्षा के लिए किया गया था। किंतु आज यह सेंटर समाज के सैकड़ों बच्चों को दिशा देकर स्वावलम्बी बना रहा है। यहां से प्रशिक्षित 20 बच्चे अपने पैरों पर खड़े होकर व्यवसाय कर रहे हैं। दो बेटियों ने इंटरनेशनल स्तर पर खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं और यह सब समाज के सहयोग से ही हुआ है जब एक सक्षम किसी एक अक्षम का हाथ थाम लेता है तो वह भी सक्षम हो जाता है। मुख्य अतिथि शैलजा कान्त मिश्र ने कहा कि आज वैशिष्ट्म के ...