Mathura News: दान के नाम पर बैंक खातों का दुरुपयोग कर साइबर ठगी
मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: दान की रकम खाते में आने का झांसा देकर छह लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर लाखों रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। गौरा नगर कॉलोनी के पीड़ितों ने बिहारीलाल पुत्र जानकी पर बैंक खातों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए वृंदावन कोतवाली में शिकायत दी है। पीड़ितों के खाते फ्रीज होने के बाद मामले की जानकारी हुई। पीड़ित गोपीनाथ के अनुसार, बिहारीलाल ने खाते में दान की रकम आने की बात कहकर 70 हजार रुपये ट्रांसफर कराए और पूरी रकम नकद निकलवाकर ले गया। आरोप है कि बृजगोपाल, राहुल, महेंद्र, रजनी और लक्ष्मण के खातों का भी इसी तरह इस्तेमाल किया गया। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.