Mathura News: दरोगा से अभद्रता करने वाले टेंपो चालक की तलाश में जुटी पुलिस
मथुरा, सितम्बर 6 -- Mathura News: थाना जैत के गांव छटीकरा अंडरपास पर यातायात नियम का उल्लंघन करने पर टोके जाने से नाराज टेंपो चालक ने ट्रैफिक दरोगा के साथ अभद्रता कर दी। आरोप है कि चालक ने दरोगा पर रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाते हुए उनकी वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी है। यातायात पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह ने पुलिस को दी लिखित तहरीर में बताया कि 29 अगस्त की दोपहर करीब 1 बजे वह वृंदावन रोड छटीकरा तिराहे पर यातायात संचालन ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान अंडरपास छटीकरा रोड पर एक लाल रंग का ऑटो नियमों के विरुद्ध बीच सड़क पर सवारियां भरकर खड़ा था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। जब दरोगा ने यातायात अधिनियम के तहत ऑटो का फोटो खींचकर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.