Mathura News: दंपति पर फावड़े से जानलेवा हमला, पति-पत्नी घायल
मथुरा, अक्टूबर 28 -- Mathura News: थाना शेरगढ़ के गांव जटवारी में सोमवार दोपहर खेत पर गेहूं की बुआई करने गए एक दंपति पर गांव के ही नामजद आरोपियों ने फावड़े से हमला कर दिया। हमले में महिला और उसके पति के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता की तहरीर पर थाना शेरगढ़ पुलिस ने आरोपी दंपती और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राधेश्याम कॉलोनी, थाना गोविंद नगर निवासी रजनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने पति हरेश के साथ गांव जटवारी स्थित खेत पर गेहूं की बुआई करने गई थी। यह भी पढ़ें- Hapur News: रास्ते के विवाद को लेकर किया जान लेवा हमला दोपहर करीब दो बजे जटवारी निवासी पुष्पेन्द्र खेत पर पहुंचा और बिना किसी कारण उस पर फावड़े से हमला कर दिया। रजनी की चीख-पुकार सुनकर कुछ दूरी पर मौजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.