Mathura News: थार में 3800 का डीजल भरवाकर भागे युवक गिरफ्तार
मथुरा, अक्टूबर 11 -- Mathura News: थाना जैंत पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप से थार गाड़ी में डीजल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने वाले तीन शातिर युवकों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के नीयत से डलवाए गए 3800 रुपये के डीजल सहित बिना नंबर प्लेट वाली काली थार गाड़ी भी बरामद कर ली है। आरएस कॉम्प्लेक्स, बिड़ला मंदिर, थाना गोविंद निवासी अनुज शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शनिवार की रात करीब 2 बजे एक बिना नंबर प्लेट की काली थार गाड़ी हाइवे पर गांव कोटा के पास स्थित बांके बिहारी पेट्रोल पंप पर आई। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। उन्होंने पंप पर कार्यरत सेल्समैन सतीश कुमार से गाड़ी की टंकी में 3800 रुपये का डीजल भरवाया। डीजल भरने के बाद जब सेल्समैन ने भुगतान मांगा, तो आरोपी बिना पैसे दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.