मथुरा, नवम्बर 6 -- Mathura News: पांच दिवसीय दीपोत्सव और नवंबर में पड़ने वाले प्रमुख त्योहारों पर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा सुविधाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज (यमद्वितीया), गोपाष्टमी, अक्षय नवमी और देव प्रबोधनी एकादशी के मद्देनजर जिलाधिकारी ने कहा कि गोवर्धन पूजा एवं अक्षय नवमी पर गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा और भाईदूज पर यमुना के विश्राम घाट पर स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए सभी संबंधित विभाग समय से तैय...