मथुरा, अगस्त 19 -- Mathura News: थाना शेरगढ़ के ग्राम बसई में जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा एक महिला की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। जमीन पर अवैध कब्जा कर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ​ग्राम बसई निवासी पीड़िता मनोज देवी ने बताया कि उनके परिवार की प्लॉट और लगभग 25 एकड़ कृषि भूमि को लेकर चचिया ससुर पक्ष के लोगों से रंजिश चल रही है, जिसका मामला अदालत में विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने अपनी लगभग डेढ़ बीघा जमीन में बाजरे की फसल बोई थी, जिसे बोए हुए करीब एक महीना बीत चुका था। बीते 8 अगस्त की शाम करीब 6 बजे उनके चचिया ससुर महेंद्र, विश्राम, सुन्दर तथा उनके बेटों राजू, सन्दीप, संजू, रामबाबू, राकेश आदि ने तीन ट्रैक्टरों और हैरो की मदद से बाजरे की ...