मथुरा, अक्टूबर 12 -- Mathura News: गाजियाबाद में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोसीकलां की सिटी ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सोमवार को मानव अधिकार मिशन द्वारा उनका सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष नंद किशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में एकेडमी के दृष्टि, सृष्टि, मिस्टी, नित्या, अव्या, अथर्व, अविज्ञात, अंशिका, हर्ष, भव्य, गौरांशी, व्रजेश और तनिष ने गोल्ड मेडल जीते। वहीं गौरी, विवेक, पूजा और लव्या ने सिल्वर मेडल हासिल किए। इसके अलावा मोहिनी पुत्री धर्मपाल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर कोसीकलां सहित जनपद का नाम रोशन किया। कोच नीलम कुमारी को भी सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...