Mathura News: तहसीलदार के जाते ही दो भाइयों को लात-घूंसों से पीटा
मथुरा, जुलाई 26 -- Mathura News: थाना छाता के अंतर्गत नौगांव में भूमि विवाद के मामले में तहसीलदार ने मौके पर जमीन का मुआयना किया। आरोप है कि तहसीलदार के जाते ही नामजदों ने दो भाइयों को लात-घूंसों से पीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। छाता पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नौगांव निवासी रमेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने गांव में एक जमीन खरीदी है। इसका विवाद तहसीलदार न्यायालय में चल रहा है। बताते हैं कि इस मामले को लेकर शनिवार शाम चार बजे तहसीलदार छाता टीम के साथ खुद मौके पर आये और उन्होंने मौके पर जमीन का मुआयना किया। इस दौरान विरोधी पक्ष के लोग भी मौके पर आ गये। आरोप है कि तहसीलदार जमीन का मौका मुआयना कर वापस चले गए। तभी संजय, बच्चू, विजेन्द्र और नेमो घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.