मथुरा, जुलाई 30 -- Mathura News: थाना गोवर्धन क्षेत्र के अड़ीग बाईपास पर गुरु पूर्णिमा मेले की ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा पर शराब के नशे में उत्पात मचाने का आरोप लगा है। इस घटना से भंडारे में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। भंडारा संचालकों का आरोप है कि दरोगा पर नशे की हालत में लोगों से गाली-गलौज करने लगा और भंडारा रुकवाने की धमकी देने लगा। मंगलवार रात करीब 11 बजे अड़ीग बाईपास पर चल रहे भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। आरोप है कि उसी समय नशे में वर्दी में एक दरोगा पहुंचे। जब भंडारे के सेवादारों ने दरोगा को लाइन में लगने के लिए कहा, तो वह भड़क गए। यह भी पढ़ें- सावन माह में पतनेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवान भरोसे आरोप है कि दरोगा ने माइक छीनकर लोगों को धमकाया। दरोगा के इस व्यवहार से भंडारे में अफरा तफरी...