मथुरा, जुलाई 8 -- Mathura News: मथुरा। जिला सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल की मंगलवार सुबह सभापति सुल्तान सिंह तरकर की अध्यक्षता में कार्यालय पर हुई बैठक में बैलेंस शीट के साथ ही तंतुरा स्थिति जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने, संघ की जमीन पर पौधरोपण कराने, सौंख, चौमुंहा, सादाबाद क्षेत्र की जमीनों पर विकास कार्य कराये जाने पर मंथन किया गया। बैठक में संघ की आय बढ़ाने से लेकर विभिन्न स्थलों पर संध की जमीन पर विकास कराने, अवैध कब्जा मुक्त कराये जाने पर जोर दिया गया। बैठक में संघ की तंतुरा स्थित 2.800 हेक्टेयर जमीन पर विगत वर्ष से कुछ लोगों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को मुक्त कराने, संघ की सौंख, चौमुंहा, सादाबाद स्थित जमीन पर विकास कार्य कराने, संघ द्वारा राशन दुकान विक्रेताओं की जमानत धनराति बढ़ाने, संघ का व्यवसाय बढाने के लिये किये जाने वाले कार...