मथुरा, सितम्बर 26 -- Mathura News: कस्बा छाता के नगला थोक में डीजल लेकर घर लौट रहे एक व्यक्ति पर उसके ही परिवार के लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर थाना छाता पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा छाता के नगला थोक निवासी गुड्डू ने तहरीर में बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे उनके पिता बिजेंद्र घर के लिए डीजल लेकर आ रहे थे। रास्ते में परिवार के ही चाचा निरोत्तम तथा उनके दो बेटों आकाश और विकास ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड व लाठियों से हमला बोल दिया। घटना में बिजेंद्र जमीन पर गिर पड़े और उनका पैर टूट गया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए धमकी दी कि अगर कोई कानूनी कार्रवाई की तो सीधे गोली...