मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दो वर्ष से रिक्त चल रहे वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर प्रशांत कुमार की नियुक्ति की गई है। शासन ने संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय, अलीगढ़ में तैनात सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी प्रशांत कुमार को पदोन्नति देकर मथुरा में वित्त एवं लेखाधिकारी नियुक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...