मथुरा, जुलाई 2 -- Mathura News: थाना जैंत पुलिस ने बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान नगला सुम्मेरा चौराहे के समीप से डकैती की योजना बनाने के आरोप में चार युवकों को पकड़ा, जबकि उनका एक साथी भाग गया। थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब सवा 12 बजे उप निरीक्षक मनोज कुमार, दुष्यंत कौशिक, अंकित कुमार ने गांव जैंत-देवी आटस मार्ग पर गांव नगला सुम्मेरा चौराहे के समीप खाली प्लॉट में दीवार के पीछे डकैती की योजना बनाने के आरोप में चार बदमाश सीताराम उर्फ भोला निवासी थोक दाऊद, जैंत, आशीष उर्फ आशू निवासी राधिका विहार, कोतवाली, शानू और सनी निवासीगण मण्डी चौराहा, हाईवे को गिरफ्तार किया, जबकि इनका साथी सुनील निवासी चौमुहां भाग गया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, प्लास, लोहे के सब्बल बरामद कर चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...