Mathura News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
मथुरा, अगस्त 27 -- Mathura News: थाना राया के अंतर्गत गुरुवार सुबह नगला मिश्री मोड़ के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी को भेज शिनाख्त में जुट गयी है। चौकी प्रभारी बिचपुरी कुशल पाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे वह गश्त पर थे। तभी नगला मिश्री मोड़ के समीप अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जानकारी की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई उसकी पहचान नही कर सका। यह भी पढ़ें- Haldwani News: ट्रेन की चपेट में आया युवक, अस्पताल में मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.