Mathura News: ट्रांसफार्मर का फेस ठीक करने गए लाइनमैनों को बनाया बंधक
मथुरा, जुलाई 26 -- Mathura News: निकासा क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर का फेस ठीक करने पहुंचे लाइनमैनों को स्थानीय लोगों ने बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के दोनों ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति बंद करा दी। करीब 12 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। विभाग ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। बताया गया कि निकासा क्षेत्र में लगे दो ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक विद्युत भार है। इसके चलते आए दिन फेस उड़ने की समस्या बनी रहती है।
घटना का विवरण शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे ओवरलोड के कारण फेस उड़ गया। सूचना के बाद लाइनमैन के मौके पर नहीं पहुंचने पर कुछ लोगों ने खुद ही तार जोड़कर आपूर्ति शुरू कर ली। बाद में पहुंचे लाइनमैनों ने देखा कि गलत तरह से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.