Mathura News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल
मथुरा, नवम्बर 6 -- Mathura News: थाना क्षेत्र के गांव दौताना के समीप ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया। गुरुवार को हाईवे पर गांव दौताना के समीप ट्रैक्टर चालक जा रहा था। बताते हैं कि तभी ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक मुनेश निवासी हरनौल को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि ट्रक चालक नशे में था। ट्रैक्टर चालक के बेहोश होने के कारण उसके नाम-पते की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर उसकी पहचान करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.