Mathura News: टोल प्रबंधन ने लौटाए 26 हजार रुपये
मथुरा, अक्टूबर 30 -- Mathura News: गलत ट्रांजेक्शन से मांट टोल के खाते में आये 26 हजार रुपये शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्रबंधन ने वापस कर दिए हैं। पटेल नगर दिल्ली के रहने वाले राहुल शर्मा 5 अक्तूबर की मध्य रात्रि में मांट टोल से अपनी गाड़ी से गुजरे, उस वक्त उन्होंने 180 रुपये का टोल चुकाने के लिए यूपीआई से भुगतान किया था। पर कुछ घंटे बाद जब राहुल किसी औऱ को भुगतान करना चाह रहे थे, तभी 26 हजार रुपये गलती से टोल के खाते में चले गए। इसके बाद राहुल ने इसकी सूचना टोल प्रबंधन को दी। टोल प्रबंधन द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। शुक्रवार को राहुल मांट टोल पहुंचे। टोल प्रबंधक भरत सिंह राठौर, टोल ऑपरेशन प्रबंधक देवेंद्र सिंह आदि ने राहुल को 26 हजार का डिमांड ड्राफ्ट बना कर दे दिया। राहुल शर्मा ने इसके लिए टोल प्रबंधन का आभार व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.