Mathura News: टोल पर खड़ी कार को मारी टक्कर दो घायल
मथुरा, जुलाई 9 -- Mathura News: मांट। यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल प्लाजा पर खड़ी कार में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, घटना में दो लोग घायल हो गए। बुधवार की देर शाम मांट टोल पर टोल चुकाने के लिए एक स्विफ्ट कार खड़ी थी, तभी पीछे से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे कार सवार प्रहलाद निवासी राम पीसा थाना कुर्ला जिला मैनपुरी और हरीकिशन निवासी एत्मादपुर जिला आगरा घायल हो गए। जिन्हें जेपी ग्रुप की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य हादसा गुरुवार सुबह वृंदावन कट के समीप हुआ। गलत दिशा में चल रहीं बेगनआर व हुंडई कार आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को जेपी ग्रुप की एम्बुलेंस से अलग अलग अस्पतालों में भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.