मथुरा, नवम्बर 15 -- Mathura News: थाना क्षेत्र में मांट रोड पर टैंकर की टक्कर से मोपेड सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मांट रोड, राया निवासी प्रेम कुमार शनिवार को मोपेड से जा रहे थे। गांव थाना अमर सिंह के समीप तेज गति और लापरवाही से आ रहे टैंकर ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में प्रेम कुमार के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई। जानकारी मिलने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस टैंकर चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...