Mathura News: जेवर समेत बैग चोरी करने वाला गिरफ्तार, जेवर बरामद
मथुरा, अगस्त 27 -- Mathura News: थाना कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान महिला का जेवर भरा बैग चोरी करने के आरोप में प्रकाश् में आये आरोपी को केआर डिग्री कालेज के समीप से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बैग में रखे लाखों रुपये कीमत के जेवर बरामद कर चालान किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि 19 जुलाई को रवि कुमार निवासी गांव बैजला कोठी, अतरौती, अलीगढ ने तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि नौ जुलाई को उसकी पत्नी मथुरा स्थित बस स्टैंड पर थी। तभी चोर उसके बैग को चोरी कर ले गये। इसमें सोने-चांदी के जेवर,आईफोन और एक हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज,सर्विलांस व लोकल इंटेलीजेंस की मदद से तलाश में जुट गयी। इसदौरान पुलिस को एक व्यक्ति प्रकाश में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.