मथुरा, नवम्बर 10 -- Mathura News: थाना जैंत के कस्बा चौमुहां में रविवार रात घर के बाहर जुआ खेलने का विरोध करने पर नामजदों ने एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। बीच-बचाव करने दौड़े उसके परिवार के लोगों पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें दो महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा चौमुहां निवासी धीरज ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार दीपावली की रात करीब 10:30 बजे गांव के कुछ लोग उनके चाचा नेम सिंह के मकान के सामने बैठकर जुआ खेल रहे थे। यह भी पढ़ें- Bareily News: जुआरियों ने सगे भाईयों पर लाठी डंडों व चाकू से किया हमला धीरज ने घर के आगे जुआ खेलने का विरोध करते हुए उन्हें वहां से जाने को कहा। इसी बात से आक्रोशित होकर गांव के छत्तो और उसके बेटों सहित अन्य युवकों ने...