मथुरा, अक्टूबर 25 -- Mathura News: गणेशरा स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मथुरा के तत्वावधान में आयोजित जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में आर्केडियन पब्लिक स्कूल, बाजना के 50 छात्र-छात्राओं ने 22 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में ओविट ने शॉटपुट में स्वर्ण, आदित्य ने ऊंची कूद और जैवलिन थ्रो में स्वर्ण, चंचल ने शॉटपुट में रजत, कनक ने शॉटपुट में कांस्य पदक जीता। पवित्रा ने लंबी कूद में रजत और ऊंची कूद में स्वर्ण, सोनिया ने लंबी कूद में कांस्य तथा कृष्णा ने शॉटपुट में रजत पदक हासिल किया। यति ने 600 मीटर दौड़ में कांस्य और ऊंची कूद में रजत पदक जीता। परी ने ट्रायथलॉन-60 मीटर में कांस्य, कृष्णा ने ट्रायथलॉन-बी में रजत, उमा ने ट्रायथलॉन में कांस्य, हिमांशी ने ट्रायथलॉन-ए में स्वर्ण, कान्हा ने ट्रायथलॉन-ए में कांस्...