मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: थाना गोवर्धन पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान माधुरी कुंड के समीप खेत से शुक्रवार रात मारपीट व जानलेवा हमले करने के आरोप में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गांव माधुरी कुंड के पास खेत की ओर चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर विगत दिनों जानलेवा हमले के आरोप में वांछित ब्रह्म प्रकाश, राम प्रकाश निवासीगण गांव माधुरी कुण्ड गोवर्धन को गिरफ्तार कर चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...