मथुरा, अक्टूबर 2 -- Mathura News: थाना जैत अंतर्गत बाबूगढ़ चौराहे पर स्थित एक कार्यालय में घुसकर युवक से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना जैत पुलिस ने तीन नामजद और कार सवार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले का विवरण हनुमानगढ़ी थाना जैत निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बाबूगढ़ चौराहे पर 29 सितंबर की शाम वह अपने दफ्तर में बैठे हुए थे। तभी गांव बाबूगढ़ निवासी जगदीश, राजेश और गब्बर उनके कार्यालय में घुस आए। आरोप है कि जगदीश व अन्य ने उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाया और दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जगदीश ने धमकी दी कि यदि दो लाख रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया...