मथुरा, अगस्त 10 -- Mathura News: थाना शेरगढ़ के अंतर्गत गांव बिलोड़ा में राजस्व टीम द्वारा जमीन की पैमाइश के बाद गाड़े गए सीमांकन की मुड्डी (पत्थर) और तार चोरी हो गये। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित किसान की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गांव बिलोड़ा, शिकायत निवासी राजवीर ने विगत दिन एसएसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र दिया। इसके माध्मय से अवगत कराया कि राजस्व-चकबंदी टीम द्वारा डीएम के आदेश पर 17 जुलाई को उसकी जमीन की पैमाइश की। बताते हैं कि टीम ने पैमाइश के बाद मौके पर ही जमीन का सीमांकन कराते हुए पत्थर की मुड्डी गाड़ कर तार भी लगवाये थे। आरोप है कि इन्हें गांव के दबंग सिंह, रामू उर्फ रामेश्वर, सचिन, चन्दन, मोहित, और नेत्रपाल ने मुडडी ओर तार उखाड़कर चोरी कर ले गये। पीड़ित का आरोप है कि...