Mathura News: जमीनी विवाद में भाई पर लगाया एक्सीडेंट से जान लेने के प्रयास का आरोप
मथुरा, सितम्बर 29 -- Mathura News: थाना जैत के अंतर्गत गांव छटीकरा में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के परिवारों में रंजिश हो गई। आरोप है कि एमवीडीए में निर्माण रुकवाने की शिकायत करने पर एक पक्ष ने साजिश रचकर दूसरे भाई का जानलेवा एक्सीडेंट करा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद किरायेदार से पांच लाख रुपये की चौथ मांगने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जैत पुलिस ने नामजदों सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव छटीकरा निवासी कन्हैया सिंह ने थाना जैत में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता मदन मोहन, लालसिंह और बृजबिहारी शरण तीन भाई हैं और सभी के बीच पुश्तैनी जमीन का मौखिक बंटवारा हो चुका था। आरोप है कि बृजबिहारी शरण ने षड्यंत्र रचकर गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.