मथुरा, जुलाई 31 -- Mathura News: थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान भूमि विवाद में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराने के आरोप में वांछित बुजुर्ग को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया। विवाद के दौरान तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हो गया था। बुधवार को मांट क्षेत्र के गांव नगला मिलक, खंड डांगोली में दो पक्ष के मध्य जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गयी थी। बताते हैं कि देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इस दौरान बुजुर्ग कुंदन ने दीवार के ऊपर खड़े होकर तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान लोगों ने तमंचा लहराने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी। प्रभारी निरीक्...