मथुरा, सितम्बर 6 -- Mathura News: क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के आनंदधाम कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व चेयरमैन (सोंख) भरत सिंह, मगोर्रा के चंद्रपाल प्रधान तथा मानवेन्द्र ओल मुख्य रूप से शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने गांव-गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय जनसमस्याओं से जिला पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया। सभी की बातों को सुनते हुए किशन चौधरी ने मौके पर मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Siwan News पंचायत सरकार भवन से स्वास्थ्य सेवाओं की डीएम ने जानीं...