मथुरा, जुलाई 28 -- Mathura News: मथुरा। गुरुनानक नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के पूर्व जनरल सेकेट्री राजेन्द्र कुमार गौतम ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजते हुए जनपद में राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना किए जाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा है कि उनके द्वारा लंबे समय से जनपद में राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना मांग की जा रही है। उनकी इस मांग के समर्थन में राज्य सभा सदस्य चौ. तेजवीर सिंह ने करते हुए जल्द ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष इस मांग को रखने का भरोसा दिलाया है। सांसद हेमामालिनी ने भी राजकीय मेडिकल कालेज की मांग का समर्थन किया है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मेडिकल कैंप में 150 लोगों की जांच केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के अलावा अन...