मथुरा, अक्टूबर 1 -- Mathura News: हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है..अभियान के अंतर्गत बुधवार को कृष्णा नगर मार्केट एवं कृष्णा नगर रोड को स्वच्छता मॉडल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जन-जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली के दौरान 18 प्रतिष्ठानों के सामने गंदगी मिलने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के साथ नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने रैली में सहभागिता करते हुए नागरिकों एवं व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली नगर निगम मथुरा-वृंदावन के भूतेश्वर मुख्यालय से प्रारंभ होकर कृष्णा नगर तक निकाली गई। रैली में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, आईईसी वॉलिंटियर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, सफाई मित्र एवं कार्यदायी संस्थाओं के कर्मचारी उत्स...