मथुरा, अगस्त 10 -- Mathura News: थाना शेरगढ़ पुलिस ने दो दिन पूर्व गांव जटवारी में घर से चोरी करने वाले शातिर को चेकिंग के दौरान छाता-शेरगढ़ रोड पर बंबा पटरी से गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से चोरी की रकम में से 65 हजार रुपये, मोबाइल बरामद कर चालान किया है। बताते चलें कि शुक्रवार रात ​गांव जटवारी, शेरगढ़ निवासी धीरज परिवार के साथ छत पर सो रहा था। देर रात चोर मकान में घुस कमरे में रखे संदूक से करीब 80 हजार रुपये नकदी, चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस तहरीर पर मुकदमा दर्जकर चोरों की तलाश में जुट गयी। थाना प्रभारी निरीक्षक शेरगढ अजय किशोर ने बताया कि शनिवार रात करीब सवा नौ बजे उप निरीक्षक विनीत कुमार, रविन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी छाता-शेरगढ़ रोड पर बम्बे की पटरी पर अस्तौ...