मथुरा, जुलाई 8 -- Mathura News: मथुरा, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र से मुलाकात कर सभी विभागों की औपचारिकताओं का समाधान एकल खिड़की प्रणाली से कराने पर जोर दिया। सीलिंग के मुद्दे को लेकर प्रतिनिधियों ने गेस्ट हाउस व होटल संचालकों की संयुक्त बैठक बुलाने का सुझाव भी दिया है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासनिक कार्रवाई से छोटे गेस्ट हाउस संचालकों के साथ-साथ उनमें कार्यरत कर्मचारियों के परिवारों के सामने भी आजीविका का संकट खड़ा हो रहा है। संचालकों को विभिन्न विभागों के लगातार चक्कर लगाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं मिल पा रहा है। इस पर सुझाव दिया गया कि फायर विभाग, पर्यटन विभाग, मथुरा-वृंदावन विकास प्रा...