Mathura News: छाता चीनी मिल मुद्दे पर चढूनी का विधानसभा घेराव का ऐलान
मथुरा, अगस्त 24 -- Mathura News: छाता क्षेत्र के किसानों की ज्वलंत समस्या चीनी मिल का समाधान न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और सरकार ने छाता के किसानों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। छाता चीनी मिल पर चल रहे भूतपूर्व सैनिक किसान धरने पर पहुंचे संगठन के जिला अध्यक्ष संजय पाराशर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसानों का लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने प्रशासन की उदासीनता पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसान पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन का कोई भी उच्च अधिकारी या मंत्री उनकी सुध लेने नहीं आया है। उन्होंने कहा संगठन छाता के किसानों भूतपूर्व सैनिक का पूर्ण समर्थन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.