मथुरा, अगस्त 19 -- Mathura News: छाता चीनी मिल चलाये जाने को लेकर एक सप्ताह से चल रहा आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे रालोद नेता कु. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि मिल चालू कराये जाने को लेकर कई तरह की अफवाह फैलाई जा रही है। वहीं क्षेत्र का किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बेरोजगार युवा परेशान है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं युवा नेता जितेन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि क्षेत्र के युवा, बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए क्षेत्र के युवाओं व बेरोजगारो को आगे आना चाहिए। कोसीकलां के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि छाता चीनी मिल को हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: भाकपा जिला परिषद की बैठक में कई निर्णय क्षेत्र के लोगों से उन्होंने 21 अगस्त को छाता चीनी मिल मुख्य द्वार पर होने वाली किसान महापंचायत में ...