Mathura News: छह माह से वेतन न मिलने पर ठेका कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
मथुरा, अक्टूबर 1 -- Mathura News: नगर निगम मथुरा-वृंदावन में ठेके पर कार्यरत जलकल कर्मचारियों ने छह माह से वेतन न मिलने पर गुरुवार को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने कई पंपिंग स्टेशनों एवं एक ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन बंद कर प्रदर्शन किया। इससे सीवरेज एवं अन्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि पंप इंजीनियर एंड ट्रेड कंपनी मथुरा द्वारा इन एसटीपी और ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन किया जाता है। इसी निजी संस्था के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों ने इलेक्ट्रीशियन लोकेश सिंह के नेतृत्व में दोपहर बाद कार्य बहिष्कार शुरू किया। कर्मचारियों ने कालीदह पंपिंग स्टेशन, रुक्मिणी बिहार पंपिंग स्टेशन, राजपुर खादर पंपिंग स्टेशन, मांट रोड स्थित 8 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट तथा दारुक पार्किंग के समीप स्थित पंपिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.