Mathura News: चोरी केबिल तार, सबमर्सिवल के तार और नकदी समेत तीन गिरफ्तार
मथुरा, अगस्त 17 -- Mathura News: थाना महावन पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान जगदीशपुर-मनोहरपुर अंडरपास के समीप से शनिवार रात तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी किये तार केबिल, सवमर्सिबल के तार और 22 सौ रुपये नकदी बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक महावन चेतराम शर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उप निरीक्षक विनीत चौधरी पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने माइल स्टोन-119 के समीप जगदीशपुर मनोहरपुर अंडरपास के समीप मनोहरपुर की ओर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने केशव, दीपक निवासीगण गांव मदनपुर, महावन और बंशी निवासी मोहल्ला रीढा, बल्देव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो टुकड़े केबिल, केबिल के तार, तार सबमर्सिबल और 2200 रुपये नकदी बरामद कर चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.