मथुरा, अगस्त 30 -- Mathura News: थाना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोती मंजिल के सामने से शुक्रवार देर रात एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से करीब 20 किलो वजनी अष्टधातु की मूर्ति और एक मूर्ति का पीतल का कटा हाथ बरामद किया है। मूर्ति सैकड़ों साल पुरानी राधा रानी अथवा दक्षिण भारतीय मुर्गन मूर्ति प्रतीत हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मूर्ति को लेकर आने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा 12 बजे चौकी प्रभारी कृष्णानगर संजीव कुमार, उप निरीक्षक मुश्ताक मेहंदी पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में भ्रमण पर थे। सटीक सूचना पर हाइवे पर मोती मंजिल के सामने संदिग्ध अवस्था में खडे युवक रोनित निवासी मोहल्ला राजनगर कालोनी, एटीवी के पास क...