मथुरा, नवम्बर 9 -- Mathura News: यातायात माह के तहत जिले भर में सड़क सुरक्षा, नियमों के पालन और अनुशासित ड्राइविंग को लेकर जागरूकता व प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों में गोष्ठी आयोजित करने के साथ ही शहर के व्यस्ततम मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले 1015 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात शौर्य कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने सोमवार को महानंद सरस्वती छात्रावास में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय मानक गुणवत्ता वाला हेलमेट पहनने, चारप हिया में सीटबेल्ट लगाने आदि जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Shamli News: याता...