मथुरा, अगस्त 31 -- Mathura News: क्षेत्रीय किसानों की लंबे समय से चली आ रही चीनी मिल चालू कराने की मांग को लेकर जारी किसान भूतपूर्व सैनिकों के धरने को रविवार को भारी समर्थन मिला। छाता चीनी मिल धरनास्थल पर खैर, इगलास और गौड़ा (अलीगढ़) से बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों के पदाधिकारी पहुंचे और किसानों की मांगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे भी किसान परिवारों से आते हैं और किसानों की यह लड़ाई केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। उन्होंने दृढ़ विश्वास जताते हुए कहा, हम किसानों की इस हक की लड़ाई को लड़ रहे हैं और इसे हर हाल में जीतकर रहेंगे। पूर्व सैनिक प्रतिनिधियों ने साफ किया कि उनका मकसद किसी को नीचा या ऊंचा दिखाना नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास और रोजगार के लिए एक जायज मांग उठान...