मथुरा, सितम्बर 26 -- Mathura News: गिरिराज सेवा समिति द्वारा आयोजित गिरिराज तलहटी में के छप्पन भोग दर्शन की ऐसी आभा बिखरी कि श्रद्धालु सुध भुद खो प्रभु को अपलक निहारने रहे। सप्त रत्नों और चांदी से बने कमल पुष्प में शेषनाग के फन पर विराजे गिरिराज प्रभु के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहनाई की धुन और ब्रज की रासलीला के बीच भक्त नृत्य करते दिखे। इससे पूर्व ब्रज के साधु संतों ने प्रसाद लिया। साधु संतों को समिति ने दान भी दिया। दोपहर खुले दर्शनों के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता रहा। समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने आरती उतारी, उसके बाद दर्शन खोल दिए गए। गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने कहा कि इस दुर्लभ क्षण का हर कोई साक्षी बनने को आतुर दिखा। गिरिराज सेवा समिति के संरक्षक राजेंद्र कुमार सर्राफ रुनना, मह...