Mathura News: चलती कार में लगी आग, सवार सुरक्षित
मथुरा, अक्टूबर 12 -- Mathura News: थाना हाइवे के अंतर्गत नरहौली चौराहे पर सोमवार दोपहर अचानक चलती कार में आग लग गयी। धुआं निकलते देख तत्काल कार रोड किनारे रोक कार सवार परिवार सुरक्षित उतर गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुला आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार जल गयी। सोमवार को बीसलपुर, पीलीभीत निवासी मोहम्मद इरफान, मोहम्मद आरिफ, रिहाना बानो और साहिल निवासीगण बीसलपुर, पीलीभीत क्विड कार में सवार होकर सवाई माधोपुर जा रहे थे। कार हाइवे होते हुए नरहौली चौराहे के समीप से गुजर रही थी, तभी अचानक कार में धुआं के साथ ही चिंगारी निकलने लगीं। इसे देख कार सवारों ने बिना समय गंवाये कार रोड किनारे रोकी और उसमें से सुरक्षित उतर गये। देखते ही देखते कार में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके चलते कुछ देर के लिये वहां होकर गुजरने वाले वाहन जहां के तहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.