मथुरा, अगस्त 6 -- Mathura News: घीया मंडी व्यवसाय समिति की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह स्थानीय चित्रकूट में आयोजित किया गया। शुभारंभ भामाशाह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, सीओ सिटी आशना चौधरी, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, तहसीलदार सदर अमित मिश्रा, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजू लाला, नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, नगर महामंत्री शशिभानु गर्ग तथा रामलीला सभा के महामंत्री मूलचंद गर्ग ने किया। नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जबकि नगर महामंत्री शशिभानु गर्ग ने कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि रविकांत गर्ग ने कहा कि देश के राजस्व में व्य...